हमारे बारे में

जशक्राफ्ट – जशपुर की धरती से जन्मी एक सशक्त पहल

जशपुर वन विभाग द्वारा प्रेरित और स्थानीय महिलाओं के कौशल पर आधारित जशक्राफ्ट एक ऐसा मंच है जो पारंपरिक कला को आधुनिक पहचान देता है।

हमारे उत्पाद पूर्णतः प्राकृतिक—बांस, कांसा, छीन्द, सवई घास और वन से प्राप्त सतत संसाधनों से तैयार होते हैं।

हमारी पहल का मुख्य उद्देश्य:

  • ग्रामीण एवं आदिवासी महिलाओं को स्थायी आजीविका प्रदान करना
  • स्थानीय कला को संरक्षित कर वैश्विक मंच तक पहुँचाना
  • प्रकृति आधारित, पर्यावरण-अनुकूल शिल्प को बढ़ावा देना

आज 700+ महिलाओं, 105 परिवारों और कई स्वयं सहायता समूहों के साथ यह ब्रांड जशपुर की आर्थिक और सांस्कृतिक उन्नति का प्रतीक बन चुका है।

HAR04657

जशक्राफ्ट के बारे में लोग क्या कहते हैं

यह उत्पाद देखने में बेहद आकर्षक है और रोज़मर्रा के उपयोग में भी पूरी तरह मजबूत साबित हुआ। सबसे अच्छी बात यह है कि यह प्राकृतिक सामग्री से बना, सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल है।

सुमित्रा बाई
सुमित्रा बाई गृहिणी

इसका आधुनिक डिज़ाइन और शानदार टिकाऊपन मुझे बहुत पसंद आया। eco-friendly होने के साथ-साथ यह आज की तेज़ रफ्तार और स्टाइलिश लाइफस्टाइल में भी पूरी तरह मेल खाता है।

राज साहू
राज साहू युवा प्रोफेशनल

हम इसे कई वर्षों से उपयोग कर रहे हैं। न यह टूटता है, न खराब होता है। प्राकृतिक सामग्री से बना होने के कारण यह भरोसेमंद, टिकाऊ और दैनिक जरूरतों के लिए अत्यंत उपयोगी है।

तिलेंद्र कुमार
तिलेंद्र कुमार ग्रामीण उपयोगकर्ता

हर उत्पाद में कारीगरों की मेहनत और परंपरा साफ दिखाई देती है। यह केवल सुंदर शिल्प नहीं, बल्कि टिकाऊपन और प्रकृति के प्रति जिम्मेदार सोच का जीवंत उदाहरण है।

शिल्पा वैष्णव
शिल्पा वैष्णव पर्यावरण समर्थक
Need Help?
Scroll to Top